यूपी किसान उदय योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन पत्र, पात्रता व दस्तावेज

UP Uday Yojana | UP Agriculture Free Solar Pump | UP Kisan Uday Yojana 2023 Apply Online | UP Free Solar Pump Yojana Application | पंप सेट सब्सिडी इन उप | UP Kisan Uday Yojana 2023 Apply Online | UP Kisan Uday Yojana Registration

 

up-kisan-uday-yojanaदेश में किसानों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई योजनाओं को लाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद केंद्र के साथ मिलकर कई ऐसी योजनाओं को शुरू किया गया है जिन से किसानों की आय को बढ़ाने में मदद मिली है।  उत्तर प्रदेश कृषि मंत्रालय द्वारा हाल ही में किसानों की सिंचाई से संबंधित समस्या को दूर करने के लिए एक नई योजना को शुरू किया गया है। इस योजना का नाम उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना 2023 है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को इस योजना के अंतर्गत मुफ्त पंप वितरित किए जाएंगे। अक्सर देखा जाता है कि प्राकृतिक आपदाओं तथा विपदाओं के कारण किसानों की खेती में काफी प्रभाव पड़ता है। किसी समस्या से निजात दिलाने के लिए यूपी सरकार द्वारा UP Kisan Uday Yojana 2023 को शुरू किया गया है।

प्यारे उत्तर प्रदेश के किसानों, इस योजना के जरिए आप भी अपने खेत के पास पंपसेट लगवा कर अपनी फसल की उच्च गुणवत्ता प्राप्त कर सकते हैं। समय पर सिंचाई होने से आप की शक्ल में बढ़ोतरी अवश्य ही होगी। आज हम इस लेख के माध्यम से आपके लिए इसी यूपी किसान उदय योजना से संबंधित सभी जानकारियां लेकर आए हैं। अगर आप भी यूपी में रहते हैं तथा किसान है साथ ही साथ सिंचाई से संबंधित समस्या को झेल रहे हैं तो यह योजना आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है। इस लेख के जरिये हमारे किसान भाई Uttar Pradesh Kisan Uday Yojana 2023 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मानदंड संबंधित जैसी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यूपी के जो किसान भाई मुफ्त पंपसेट प्राप्त करना चाहते हैं यह लेख उन्हें उसके बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेगा।

💡 Table of Contents (TOC)

  1. यूपी किसान उदय योजना के बारे में
  2. किसान उदय योजना मुफ्त पंप वितरण जानकारी
  3. उ०प्र० किसान उदय पंप वितरण योजना के लाभ
  4. यूपी किसान उदय मुफ्त पंप योजना के उद्देश्य
  5. UP किसान उदय योजना फ्री पंप हेतु पात्रता व दस्तावेज
  6. उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना हेतु आवेदन/पंजीकरण
  7. यूपी मुफ्त सिंचाई पंप किसान उदय हेतु प्रश्न-उत्तर

यूपी किसान उदय योजना के बारे में

1 – About UP Kisan Uday Yojana 2023 

प्यारे किसान भाइयों जैसा कि आप इस योजना के नाम से जान ही गए होंगे कि यूपी राज्य सरकार द्वारा किसानों के विकास के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसानों की सिंचाई से संबंधित समस्या को देखा गया। इसके समाधान के लिए यूपी सरकार ने यूपी किसान उदय फ्री पंप योजना 2023 को लॉन्च किया है। यूपी किसान उदय पंप वितरण योजना के जरिए राज्य सरकार सभी गरीब किसानों को मुफ्त में सिंचाई के लिए पंप सेट करेगी। समय पर फसल की सिंचाई होने से किसानों की फसल की गुणवत्ता अच्छी होगी जिससे वह उसे ऊंचे दामों पर मंडियों में बेच सकेंगे।

यूपी के किसान भाइयों जैसा कि हम सभी जानते हैं फसल के लिए सिंचाई कितनी महत्वपूर्ण होती है। अगर समय पर फसल की सिंचाई ना की जाए तो भारी नुकसान झेलना पड़ता है। हालत तब और ज्यादा खराब हो जाती है अगर किसान गरीब परिवार से होता है। ऐसी स्थिति में वह फसल उगाने के लिए भारी ब्याज पर रकम उधार लेता है जिसे कि वह फसल बेचकर चुकाने की सोचता है। लेकिन समय पर बारिश ना होने की वजह से देखा जाता है कि फसल की गुणवत्ता खराब हो जाती है। फसल की गुणवत्ता खराब होने की वजह से किसानों को मंडियों में उसके अच्छे दाम नहीं मिल पाते हैं। इस वजह से उनकी आय कम हो जाती है जिससे कि वह अपने परिवार का सही ढंग से भरण-पोषण नहीं कर पाते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार इस UP Kisan Uday Yojana के माध्यम से किसानों के लिए समाधान लेकर आई है। अपने इस लेख में हम इसी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉 [Draft PDF] उ०प्र० जनसंख्या नियंत्रण कानून बिल ड्राफ्ट 2023

 

किसान उदय योजना मुफ्त पंप वितरण जानकारी

2 – Kisan Uday Yojana Free Pump Distribution Info

पिछले कुछ वर्षों में वर्षा लगातार कम होती जा रही है जिसका नुकसान सबसे ज्यादा किसानों को हो रहा है। पर्याप्त वर्षा न होने की वजह से किसान उच्च गुणवत्ता के खाद्यान्नों की पैदावार नहीं कर पाते हैं। किसानों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। राज्य सरकार द्वारा इस समस्या को देखा गया तथा समाधान के लिए मुफ्त पंप वितरण हेतु एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना से संबंधित संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है।

योजना का नाम किसान उदय योजना
राज्य का नाम उत्तर प्रदेश
विभाग का नाम कृषि विभाग
लाभ का प्रकार मुफ्त पंप वितरण
योजना लाभार्थी राज्य के बीपीएल व सीमान्त किसान
सरकारी बजट 70 करोड़ रुपये
लाभार्थी संख्या 10 लाख राज्य के किसान
वेबसाइट लिंक upagriculture.com
अधिसूचना लिंक http://upagriculture.com/
आवेदन तिथि कोई नहीं
 

उ०प्र० किसान उदय पंप वितरण योजना के लाभ

3 – Benefits of U.P. Kisan Uday Pump Vitaran Yojana

प्यारे यूपी वासियों जैसा कि हम जानते हैं सिंचाई खेती के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती है। अगर समय पर फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिलता है तो वह बर्बाद हो जाती है। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों की समस्या का समाधान किया गया है। यूपी सरकार द्वारा शुरू की गई इस UP Kisan Uday Pump Vitaran Yojana के लाभ निम्नलिखित हैं:

  • उप्र किसान उदय पम्प वितरण योजना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा पहले ही बजट सत्र के दौरान घोषणा कर दी गई है।
  • योजना के जरिए राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य के 10 लाख से ज्यादा किसानों को फ्री पंप वितरित किए जाएंगे जिससे कि वह अपने खेतों की सिंचाई समय पर कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए यह बहुत ही सार्थक कदम लिया गया है। इसके माध्यम से निश्चित ही किसानों की आय बढ़ने में मदद मिलेगी।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा बजट सत्र के दौरान इस योजना के लिए 70000 करोड रुपए जारी किए गए हैं।
  • Kisan Uday Pump Yojana UP के लिए जारी की गई बजट राशि के माध्यम से राज्य सरकार 10 लाख से ज्यादा किसानों को मुफ्त पंप देकर उनकी सिंचाई से संबंधित समस्या को दूर करने का पूरा प्रयास करेगी।
  • समय पर वर्षा तथा सिंचाई न मिलने के कारण किसानों की फसल नष्ट होने का खतरा कम होगा तथा उच्च गुणवत्ता की फसल की पैदावार हो पाएगी।
  • अच्छी गुणवत्ता के अनाज के माध्यम से किसान मंडियों में अच्छा दाम प्राप्त कर सकेंगे जिससे उनके तथा उनके परिवार के जीवन स्तर में अवश्य ही सुधार होगा।
  • विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस योजना में केवल उन्हीं किसानों को शामिल किया जाएगा जिनके पास अपनी खेती योग्य भूमि होगी।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस योजना को उन किसानों के लिए शुरू किया गया है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।
  • यूपी किसान उदय पंप वितरण योजना 2023 के माध्यम से राज्य के दूरस्थ तथा ग्रामीण इलाकों के किसानों को भी शामिल किया जाएगा।

यूपी किसान उदय मुफ्त पंप योजना के उद्देश्य

4 – Main Objectives of UP Kisan Uday Free Pump Yojana

यूपी राज्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किसानों के समग्र विकास के लिए किसी योजनाओं को पटल पर लाया गया है। राज्य सरकार चाहती है कि किसान सिंचाई के लिए किसान मानसून पर निर्भर ना रहें। समय पर सिंचाई ना होने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है जिससे उनको काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। यह भी देखा गया है कि किसान अक्सर भारी ब्याज पर धन लेकर बीज, खाद तथा खेती में के उपयोग में आने वाले अन्य वस्तुओं को खरीदता है। फसल को बेचकर वह इस ऋण को चुकता करता है। लेकिन अगर वर्षा या सिंचाई पर्याप्त नहीं हो पाती है तो इस दशा में किसान की फसल पूर्णतया नष्ट हो जाती है।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की इस यूपी किसान उदय पंप वितरण योजना के माध्यम से राज्य सरकार का लक्ष्य है कि किसानों के नुकसान को कम किया जाए। इसके जरिए राज्य सरकार किसानों को मुफ्त वितरित करेगी। किसान इन सिंचाई पंप को अपने खेतों के पास लगवा सकते हैं। समय-समय पर खेतों की सिंचाई करने से उनकी फसल की गुणवत्ता में सुधार होगा। फसल की पैदावार अच्छी होने के कारण उन्हें मंडियों में उसके उच्चतम प्राप्त होंगे। मंडियों से अच्छा धन प्राप्त करके किसान अपने परिवार के जीवन यापन का स्तर ऊंचा कर सकते हैं। साथ ही साथ यह योजना राज्य में किसानों की आत्महत्या दर पर भी रोक लगाएगी। यह भी देखने में आता है कि किसान की फसल यदि नष्ट हो जाती है तो वह अप्रिय घटनाओं के लिए मजबूर हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

UP किसान उदय योजना फ्री पंप हेतु पात्रता व दस्तावेज

5 – Required Documents & Eligibility Criteria for UP Kisan Uday Yojana Free Pump Scheme

उत्तर प्रदेश राज्य के प्यारे किसान भाई बहनों, यदि आप भी इस किसान उदय पंप वितरण योजना के अंतर्गत आवेदन कर के लाभ लेना चाहते हैं तो आपको विभाग द्वारा निर्धारित की गई कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। साथ ही साथ आप को इस योजना के आवेदन पत्र के साथ कुछ दस्तावेजों की प्रतिलिपि को भी जमा करना होगा। अगर आप इन दस्तावेजों की फोटोकॉपी को आवेदन पत्र पैसा जमा नहीं करते हैं तो उस दशा में विभाग द्वारा आपके आवेदन पत्र को निश्चित ही निरस्त कर दिया जाएगा फोन ग्राम योजना के लिए आवेदन हेतु पात्रता संबंधित दिशानिर्देश तथा आवश्यक दस्तावेजों की सूची निम्नलिखित है।

5.1 – पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • आवेदन करने वाला किसान उत्तर प्रदेश राज्य कार्य मूलनिवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास अपनी खेती योग्य भूमि होने चाहिए।
  • जिन किसानों के पास सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है केवल उन्हें ही इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  • किसान द्वारा केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही सिंचाई से संबंधित किसी अन्य योजना के अंतर्गत लाभ ना लिया गया हो।
  • लाभार्थी किसान द्वारा पीएम किसान योजना अथवा राज्य सरकार के तहत कृषि विभाग में अपना पंजीकरण अवश्य कराया गया हो।
  • केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों को ही इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  • जो किसान इस योजना में आवेदन करना चाहता है उसके पास खेती से संबंधित उचित तकनीकी के संसाधन नहीं होने चाहिए।

5.2 – आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

  • किसान के आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • परिवार के राशन कार्ड की फोटो कॉपी
  • किसान द्वारा पीएम किसान में रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज़
  • राज्य कृषि विभाग के तहत रजिस्ट्रेशन से संबंधित दस्तावेज़
  • आवेदक किसान की पासपोर्ट साइज फोटो
  • खेती योग्य भूमि से संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना हेतु आवेदन/पंजीकरण

6 – Online Apply/Registration for UP Kisan Uday Yojana

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुरू किया गया है। ऊपर बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले किसान Kisan Uday Yojana Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से इस योजना के लिए अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। विधिवत प्रारूप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने के बाद ही आपका आवेदन पत्र स्वीकृत किया जाएगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है।

6.1 – ऑनलाइन आवेदन (Online Apply)

  • आवेदन के प्रथम चरण में आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की http://upagriculture.com/ आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपको यूपी किसान उदय योजना आवेदन पत्र खोजना होगा।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको इसमें पूछेंगे ही सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।
  • पूरा आवेदन पत्र विधिवत भरने के बाद आप और सभी दस्तावेजों की छाया प्रति यानी फोटोकॉपी को ऑनलाइन ही अपलोड करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपको रसीद का प्रिंट आउट प्राप्त करना होगा।

रसीद पर दिया गया UP Kisan Uday Yojana Application Number की मदद से आप भविष्य में अपने आवेदन का स्टेटस आसानी से ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। आपको एक बात अवश्य ही और ध्यान में रखनी होगी कि सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रति यानी फोटोकॉपी के ऊपर आपको अपने हस्ताक्षर करने होंगे।

6.2 – ऑफलाइन आवेदन (Offline Application)

  • अगर आप ऑनलाइन विधि से आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो कोई बात नहीं आप ऑफलाइन विधि से भी अपना आवेदन पत्र पर बाद में जमा करवा सकते हैं।
  • ऑफलाइन विधि से आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
  • यदि आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से योजना का आवेदन पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं तो आप संबंधित विभाग से भी से प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को विधिवत भरना होगा।
  • पूरा आवेदन पत्र भरकर आपको इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी को संलग्न करना होगा।
  • अंत में आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा।

कार्यालय में उपलब्ध अधिकारी आपको यूपी किसान उदय योजना आवेदन पत्र जमा करने के बाद एक पावती रसीद प्रदान करेंगे। इस रसीद पर दिए गए आवेदन संख्या की मदद से आप भविष्य में आसानी से अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। साथ ही साथ आप यह भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि सरकार द्वारा आपके लिए मुफ्त पंप कब तक दिया जाएगा।

यूपी मुफ्त सिंचाई पंप किसान उदय हेतु प्रश्न-उत्तर

7 – FAQs for UP Kisan Uday Yojana Free Pump Distribution

राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अध्यादेश के साथ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर भी प्रदान किए गए हैं। अक्सर देखा गया है कि किसानों के कई प्रश्न विभाग के अधिकारियों से पूछे जाते हैं। किसानों की समस्या के हल के लिए हम नीचे आपको योजना से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर प्रदान कर रहे हैं।

यूपी किसान उदय योजना क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई किसान उदय योजना के अंतर्गत राज्य सरकार से भी गरीब तथा सीमांत किसानों को मुफ्त सिंचाई हेतु प्रदान करेगी।

कृषि विभाग द्वारा इस योजना के अंतर्गत कितने किसानों को शामिल किया जाएगा?

सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार योजना में राज्य के 1000000 से ज्यादा किसानों को शामिल किया जाएगा।

यूपी किसान उदय पंप वितरण योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

किसान उदय योजना के अंतर्गत मुक्त पंप प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों विधियों से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

इस यूपी मुफ्त सिंचाई पंप किसान के लिए आवेदन करने हेतु कितना शुल्क देना होगा?

यह योजना गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल श्रेणी के किसानों के लिए शुरू की गई है अतः पंजीकरण हेतु किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क जमा नहीं करना होगा।

उपसंहार (Conclusion)

उत्तर प्रदेश के प्यारे किसान भाई बहनों यहां हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको यूपी किसान उदय योजना से संबंधित सभी जानकारियां प्रदान कर दी हैं। यदि आप आवेदन करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं तो इसके संबंध में आप विभाग के अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं। आप अपने क्षेत्र के नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में जा सकते हैं। इसके अलावा आप यूपी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी विभाग का हेल्पलाइन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

_____

कृपया इस जानकारी को अवश्य ही शेयर करें ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को इस जानकारी का लाभ प्राप्त हो सके। यदि आपका कोई प्रश्न है तो हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

सभी राज्यों व केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रक्रियाओं की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर आते रहें। हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करना न भूलें।

HindiProcess.Com पर आने का धन्यवाद्।

About The Author

Author at PubDelight

Myself Amit singh, writing about general articles in Hindi. I love to surf web and extract useful information for general use.

You can reach me via Email at [email protected]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top