हिमभूमि भू-नक्शा हिमाचल प्रदेश: HP Jamabandi, शजरा नस्ब की प्रति डाउनलोड

Himbhoomi, Bhunaksha HP Bhulekh, Jamabandi, शजरा नस्ब की प्रति Copy, mHimbhoomi App Download Online

देश में डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रशाशनिक सेवाओं को नागरिकों के लिए ऑनलाइन शुरू किया जाये। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा एचपी भूलेख भू-नक्शा से सम्बंधित सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा HP Bhulekh Bhu-Naksha से जुड़ी सेवाओं के लिए एक नागरिक सेवाओं के तहत मॉड्यूल ई-गवर्नेंस टू हेल्प (एमईजीएच) पोर्टल ehimbhoomi.nic.in को लांच किया गया है। Module under E-Governance to Help (MEGH) Citizen Services की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आम जन आसानी से सभी राजस्वा विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं का ऑनलाइन लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

इसके अलावा जमाबंदी/शजरा नस्ब की प्रति देखने के लिए प्रक्रिया के लिए आपको भू – अभिलेख हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट himbhoomilmk.nic.in पर जाना होगा। इस HP Bhulekh Bhunaksha Portal के माध्यम से ROR Copy Number के जरिये जमाबंदी नकल का सत्यापन किया जा सकता है। Himbhoomi पोर्टल को राजस्व विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित किया जाता है। अपने आज के इस लेख के माध्यम से हम अपने हिमाचल प्रदेश राज्य के पाठकों के लिए HP भूलेख तथा HP भू-नक्शा से संबंधित सभी जानकारियां लेकर आये हैं। नागरिक ऑनलाइन जमाबंदी/शजरा नस्ब की प्रति को भू नक्शा HP वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए पूरी प्रक्रिया हम अपने इसी लेख में प्रदान कर रहे हैं।

एचपी भूलेख भू-नक्शा जमाबंदी/शजरा नस्ब क्या है?

1 – What is HP Bhulekh Bhu Naksha Jamabandi/Shajra Nasb

HP Bhulekh Bhu Naksha Jamabandi/Shajra Nasb

राजस्व विभाग के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को सम्बन्धित सेवाओं की सुविधा ऑनलाइन प्रदान करने के लिए HimBhoomi Portal की शुरुवात की गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से आमजन घर पर बैठ कर ही अपनी जमीन से सम्बंधित सभी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। एचपी जमाबंदी/शजरा नस्ब से जुड़ी जानकारी को वेबसाइट के जरिये बस कुछ ही मिनटों में प्राप्त की जा सकती है। HP Jamabandi/Shajra Nasb को डाउनलोड करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह सेवा राज्य सरकार द्वारा मुफ्त प्रदान की जा सकती है।

HP Bhu-Naksha i.e. HP Bhulekh ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये अब नागरिकों को घंटों कार्यालय की कतारों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। नागरिक अपने घर पर ही बस इंटरनेट की मदद से भू नक्शा HP से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे भू-स्वामी का नाम, भूमि का क्षेत्रफल, कृषि का प्रकार, बिक्री व खरीद की जानकारी आदि प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप राज्य में जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको हिमभूमि पोर्टल के माध्यम से उस जमीन से जुड़ी सभी जानकारिया अवश्य ही प्राप्त कर लेनी चाहिए। HP Land Record प्राप्त करने के बाद आप दस्तावेजों का ऑनलाइन प्रिंटआउट भी प्राप्त कर सकते हैं।

हिमभूमि भू नक्शा पोर्टल हिमाचल प्रदेश क्या है?

2 – What is Himbhoomi Bhu Naksha Himachal Pradesh Online Service

जैसा कि आप नाम से ही जान गए होंगे कि भू-नक्शा क्या होता है। किसी भी जमीन के मेप यानी नक़्शे को भू नक्शा कहा जाता है। यह सेवा ऑनलाइन लैंड रिकार्ड्स हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। यदि आप राज्य में जमीन लेना चाहते हैं या अपनी जमीन को बेचना चाहते हैं तो उस से जुड़ी सभी जानकारियां पहले ऑनलाइन अवश्य चेक कर लें। एचपी भू-नक्शा या एचपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट हिमभूमि के माध्यम से किसी भी सेवा को प्राप्त करने के लिए कोई शुल्क निर्धारण नहीं किया गया है।

आपको बताते चलें कि किसी-किसी प्रक्रिया के लिए राजस्वा विभाग आवेदन शुल्क भी लेता है लेकिन यह बहुत ही कम धनराशि होती है। यह अधिकतम सत्यापन, प्रमाण पत्र, लाइसेंस आदि से संबंधित प्रक्रियाओं के लिए होता है। हिमाचल प्रदेश भू अभिलेख वेबसाइट के जरिये न केवल समय वरन धन की भी बचत होती है। जब से विभाग द्वारा इस हिमभूमि पोर्टल को लांच किया है तब से विभाग में भी भ्रष्टाचारियों पर भी नकेल कसी गई है। विभाग की सभी प्रक्रियाएं अब पारदर्शी प्रारूप में पूरी होती हैं।

हिमभूमि भूनक्शा एचपी पोर्टल का संक्षिप्त विवरण

3 – Short Brief of Himbhoomi BhuNaksha HP Portal

प्रिय पाठकों, हम आपको अपने लेख के इस भाग में टेबल के माध्यम से हिमभूमि भूनक्शा एचपी पोर्टल का संक्षिप्त विवरण प्रदान कर रहे हैं। कृपया निम्नलिखित टेबल में दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें।

पोर्टल का नाम भू नक्शा HP Himbhoomi
आधिकारिक लिंक bhunakshahp.nic.in
राज्य का नाम हिमाचल प्रदेश
विभाग का नाम राजस्व विभाग
पोर्टल लाभार्थी राज्य के भू-स्वामी
लाभ का प्रकार भूमि से जुड़ी सभी सेवाएं ऑनलाइन
सेवाओं का प्रकार जमाबंदी शजरा नस्ब, भूलेख, भू-नक्शा, ROR

हिमभूमि जमाबंदी भूनक्शा पोर्टल का सञ्चालन

4 – Operation of Himbhoomi Jamabandi Land Map Portal

हिमाचल प्रदेश ने अन्य भारतीय राज्यों के नक्शेकदम पर चलते हुए अपने भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल कर दिया है, और नागरिक राजस्व विभाग के ऑनलाइन पोर्टल, हिमभूमि के माध्यम से उन तक पहुंच सकते हैं। आप हिमभूमि पोर्टल से ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें जमाबंदी हिमाचल शामिल है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल भूमि रिकॉर्ड के भंडारण और प्रदर्शन के लिए ‘हिमभूमि’ ऑनलाइन पोर्टल बनाया है, जिससे भूमि मालिकों, मूल निवासियों, हितधारकों और अन्य लोगों को राज्य में भूमि संपत्तियों की प्रामाणिकता की दूर से जांच करने की अनुमति मिलती है। लोग राज्य में संपत्ति और उसके स्वामित्व पैटर्न के बारे में हर विवरण की जांच कर सकते हैं, साथ ही पोर्टल के माध्यम से विभिन्न करों का भुगतान भी कर सकते हैं।

ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया शुरू करने के लिए हिमभूमि वेबसाइट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। साइट में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरों में संपत्ति सर्कल दरों की जानकारी भी शामिल है। यह सारी जानकारी प्राप्त करने का एक और तरीका है, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों में सर्किल रेट और विभिन्न बिलों का भुगतान शामिल है। उपयोगकर्ताओं के लिए केवल जिला, तहसील, गांव, जमाबंदी वर्ष, खतौनी संख्या, खसरा संख्या और अन्य भूमि अभिलेखों की विस्तृत जानकारी की आवश्यकता होती है।

हिमभूमि पोर्टल पर भू-अभिलेख (लैंड-रिकार्ड्स) चेक करें

5 – Check Bhu-Abhilekh (Land-Records) on Himbhoomi Portal

भूमि अभिलेखों (Land Records) की जांच के लिए नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करें। निर्धारित शुल्क भुगतान के लिए भूमि रिकॉर्ड की स्वीकृत प्रति यानी Approved Copy of Land Record प्राप्त करने के लिए आप अपने स्थानीय तहसील कार्यालय में भी जा सकते हैं।

Himbhoomi Bhunaksha व Jamabandi Shajra Nasb प्राप्त करने हेतु प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • हिभूमि एचपी / Himbhoomi HP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के पर दिए गए “व्यू लैंड रिकॉर्ड / View Land Record” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको हिमभूमि के एक नए पृष्ठ ehimbhoomi पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • पुनर्निर्देशित पृष्ठ में आपको अपने जिला, तहसील, गाँव और जमाबंदी का वर्ष जैसी जानकारी दर्ज करनी हैं।
  • इसके बाद इसी पेज पर दिए गए “कैप्चा कोड / Captcha Code” दर्ज करें और “ओके / Ok” पर क्लिक करें।
  • अंत में अब आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर जमाबंदी हिमाचल प्रदेश भूमि रिकॉर्ड प्रदर्शित किया जाएगा।

प्रिय पाठकों, इस प्रकार आप उपरोक्त प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से भू नक्शा हिमाचल प्रदेश आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आप इसी वेबसाइट के माध्यम से खसरा खतौनी, शजरा नस्ब, ROR नकल की कॉपी, भू-नक्शा, जमाबंदी आदि जैसे दस्तावेज भी डाउनलोड कर सकते हैं। Bhu Naksha HP से सम्बंधित सभी प्रक्रिया इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

भूमि अभिलेख के आवेदन की स्थिति की जांच कैसे करें

6 – Himbhoomi Land Records Application Status Check

mHimbhoomi के माध्यम से भी ऑनलाइन लैंड रिकार्ड्स की कॉपी को डाउनलोड किया जा सकता है। आधिकारिक विभाग द्वारा सभी ROR की कॉपी को ऑनलाइन मोबाइल एप पर अपलोड कर दिया गया है। यदि आप हिमाचल प्रदेश में भूमि रिकॉर्ड की एक और प्रति प्राप्त करना चाहते हैं या भूमि रिकॉर्ड के अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, तो निम्न चरणों का पालन करें: –

  • सबसे पहले, Himbhoomi की आधिकारिक वेबसाइट https://himbhoomilmk.nic.in//admadminhome.aspx या https://ehimbhoomi.nic.in/ पर जाएं
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको होम पेज पर दिए गए विकल्प “भूमि अभिलेख देखें / Check Land Records” पर क्लिक करें
  • यदि आप उपरोक्त लिंक के माध्यम से लैंड रिकॉर्ड का पेज नहीं खुलता है तो आप https://himbhoomilmk.nic.in/viewlandrecords.aspx लिंक पर जा सकते हैं।
  • उपरोक्त लिंक के माध्यम से जो पेज खुलेगा उसमें आपको “अपने पिछले अनुरोध की कॉपी प्राप्त करने या उसकी स्थिति पता करने के लिए रसीद संख्या डालें” विकल्प प्राप्त होगा।
  • अब आपको बस दिए हुए स्थान पर अपना एप्लीकेशन नंबर यानी आवेदन संख्या सही-सही दर्ज करनी होगी।
  • अंत में “Go” बटन पर क्लिक करते ही आपके कप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर आपके आवेदन से सम्बंधित सभी जानकारियां खुल जाएँगी।
  • अगर आप भूमि रिकॉर्ड, खाता-खतौनी, खसरा, भू-नक्शा, जमाबंदी, शजरा नस्ब आदि से सम्बंधित जानकारी भी इसी पेज पर उपलब्ध है।

अगर आप Himbhoomi Bhu Naksha HP की वेबसाइट के माध्यम से अन्य सभी जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं। इस वेबसाइट से डाउनलोड किये जाने वाले ROR Copy या अन्य कोई भी दस्तावेज सरकारी प्रक्रियाओं के लिए वैध दस्तावेज नहीं माना जाता है। यदि आप भू-नक्शा HP की वेबसाइट से कोई भी दस्तावेज प्राप्त करते हैं तो पहले आपको इसे आधिकारिक व्यक्ति द्वारा सत्यापित करवाना होगा।

bhunakshahp.nic.in भू-नक्शा HP डाउनलोड

7 – Bhunaksha HP Download Online via Himbhoomi Portal

राजस्व विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा भू नक्शा डाउनलोड करने के लिए अलग से वेबसाइट बनाई गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी जमीन का नक्शा आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आप अपनी जमीन का मैप पीडीएफ फाइल के तौर पर अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सुरक्षित रख सकते हैं।

BhunakshaHP के माध्यम से इसके लिए पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • आपको सबसे पहले राजस्व विभाग की भू-नक्शा की आधिकरिक वेबसाइट https://bhunakshahp.nic.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर पूरे राज्य का नक्शा खुलकर आ जायेगा।
  • इस नक्शे के बाईं तरफ आपको दिए गए विकल्पों जैसे जिला, तहसील तथा गाँव का नाम दर्ज करना होगा।
  • उपरोक्त सभी जानकारियों को सही-सही भरने के बाद आपके सामने आपकी जमीन से सम्बंधित सभी जानकारिया खुल कर आ जाएगी।

प्रिय पाठकों, आप इस प्रकार आसानी से भूनक्शा एचपी की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी जमीन से सम्बंधित सभी दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आप इस वेबसाइट से डाउनलोड किये गए भू-नक़्शे का प्रयोग विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप क्षेत्रय तहसील कार्यालय के माध्यम से इसे सत्यापित करवा सकते हैं।

हिमभूमि हिमाचल प्रदेश भूमि सर्किल दर/रेट 2022

8 – Himbhoomi HP Govt Land Circle Rate 2022

हिमाचल प्रदेश में सर्किल दरें राज्य के आठ जिलों के लिए उपलब्ध हैं। आपके गांव की सर्किल दरों से संबंधित भूमि लेनदेन की गणना ऑनलाइन की जा सकती है। सर्किल की कीमतें किसी भी तहसील / कानूनगो सर्कल / पटवार सर्कल / जिला गांव से प्राप्त की जा सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश में सर्किल रेट की जानकारी के लिए प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • सर्वप्रथम, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “अपने गांव की सर्किल दरें देखें / View Circle Rates Of Your Village“और “भूमि लेनदेन के लिए ड्यूटी की गणना करें / Calculate Duties For Land Transactions” टैब पर क्लिक करें।
  • अब यहाँ आपको अपने जिला, तहसील, गांव, पटवारी सर्कल, क्षेत्र का प्रकार और अन्य उपयुक्त विवरण दर्ज करना होगा तथा “आगे बढ़ें / Proceed” पर क्लिक करना होगा।
  • उपरोक्त विकल्पों को सही-सही दर्ज करने के बाद आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर सर्किल दरों की पूरी जानकारी आ जाएगी।

मित्रों, Bhu-Naksha HP सर्किल रेट की जानकारी प्राप्त करने के बाद आप इसका प्रिंटआउट भी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बताते चलें की राज्य सरकार द्वारा सर्कल रेट समय-समय पर परिवर्तित किया जाता है। इसके संबंध में विभाग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नोटिफिकेशन भी जारी किया जाता है।

हिमभूमि हिमाचल प्रदेश सर्किल रेट PDF डाउनलोड

9 – Bhulekh Bhunaksha HP Circle Rate List PDF 2022

राजस्व विभाग द्वारा समय-समय पर नए सर्किल रेट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाती है। यदि आप भी राज्य में भू-स्वामी हैं या भविष्य में जमीन बेचना/खरीदना चाहते हैं तो आपको सर्किल रेट अवश्य ही चेक करने चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के कुछ प्रमुख जिलों में सर्किल दरों की सूची निम्नलिखित है: –

जिले का नाम प्रति वर्ग फुट शुल्क
शिमला ₹6972 से ₹17917
सोलन ₹280 से ₹11730
काँगड़ा ₹227 से ₹15422
कुल्लू ₹174 से ₹10608
मंडी ₹156 से ₹20080

यदि उपरोक्त तालिका में आपके जिले का नाम नहीं है तो आप हिमभूमि भूलेख भू-नक्शा हिमचाल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। आप इस जानकारी का प्रिंटआउट भी प्राप्त कर सकते हैं तथा भविष्य के प्रयोग के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

हिभूमि पोर्टल पर म्यूटेशन के लिए आवेदन ऑनलाइन

10 – Online Apply for Mutation at Himbhoomi Portal

राज्य के नागरिक हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट “हिमभूमि  पोर्टल” पर म्यूटेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। संपत्ति के म्यूटेशन का मतलब है कि नए संपत्ति मालिक को संपत्ति का अधिकार मिल जाता है और ये रिकॉर्ड नगर निगम के भू-राजस्व विभाग में रिकॉर्ड होते हैं। हिभूमि पोर्टल पर म्यूटेशन के लिए आवेदन करने हेतु प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रदान की गई है।

Himbhoomi Mutation आवेदन करने के लिए प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • हिमभूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम-पेज पर दिए गए “म्यूटेशन अनुरोध / Mutation Request” विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर, नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें, कैप्चा दर्ज करें और फिर सबमिट करें पर क्लिक करें
  • अब, आप आवेदन पत्र भरकर और सबमिट पर क्लिक करके म्यूटेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दोस्तों, हिमभूमि पोर्टल के माध्यम से आप अपने म्युटेशन के अनुरोध को आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद रसीद अवश्य प्राप्त कर लें। इस रसीद के जरिये आप अपने म्युटेशन एप्लीकेशन स्टेटस को आसानी देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपने पहले आवेदन किया हुआ है लेकिन अभी तक विभाग की और से कोई प्रक्रिया नहीं की गई है तो इसके लिए आप सम्बन्धित अधिकारीयों के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

हिभूमि पोर्टल पर म्यूटेशन स्टेटस चेक करें

11 – Check Mutation Status Online at Himbhoomi Portal

हिमाचल प्रदेश में संपत्ति के उत्परिवर्तन यानी Land Mutation (लैंड म्युटेशन) में समय लग सकता है, इसलिए आप समय-समय पर स्थिति की जांच कर सकते हैं। उत्परिवर्तन की स्थिति की जांच या म्युटेशन स्टेटस चेक करने के लिए पूरी प्रक्रिया हिमभूमि की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रदान की गई है।

Bhulekh HP Mutation Status Check करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा: –

  • हिमभूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम-पेज पर दिए गए “म्यूटेशन अनुरोध / Mutation Request” विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर, नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें, कैप्चा दर्ज करें और फिर सबमिट करें पर क्लिक करें
  • उक्त चरण के बाद आपके उत्परिवर्तन अनुरोध की स्थिति यानी म्युटेशन स्टेटस की जानकारी आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

मित्रों, अगर आपकी म्युटेशन से संबंधित प्रक्रिया का स्टेटस नहीं प्राप्त हो रहा है तो आप राजस्व विभाग के अधिकारीयों से संपर्क कर सकते हैं। म्युटेशन के सत्यापन के लिए आपको अपने क्षेत्रीय कार्यालय में जाना होगा। कार्यालय में आपको विभागीय अधिकारीयों के पास म्युटेशन वेरिफिएशन के लिए आवेदन देना होगा। म्युटेशन प्रक्रिया के पूरा हो जाने के बाद जमीन के दस्तावेजों में नाम बदल दिया जायेगा।

हिमाचल प्रदेश में सीमांकन अनुरोध दर्ज करें

12 – File Demarcation Request via Himbhoomi in Himachal Pradesh

हिमभूमि पर आप ऑनलाइन सीमांकन अनुरोध भी आसानी से दर्ज करवा सकते है। हिमाचल प्रदेश भूलेख पोर्टल पर इस प्रक्रिया के लिए विकल्प उपलब्ध है। आप नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करके हिमाचल प्रदेश में सीमांकन अनुरोध दर्ज कर सकते हैं: –

  • सबसे पहले, आधिकारिक हिमभूमि पोर्टल पर जाएं।
  • सीमांकन / Demarcation” पर क्लिक करें और ऑनलाइन अनुरोध जमा करें।
  • ऑनलाइन अनुरोध में आपको सीमांकन का कारण बताना होगा।
  • अंत में “सबमिट / Submit” बटन दबा कर अपना सीमांकन हेतु अनुरोध ऑनलाइन जमा करें।

हिमाचल-वासियों, आपको सीमांकन के अनरोध को जमा करने के बाद अपनी जमीन की माप हेतु अधिकारी की प्रतीक्षा करनी होगी। आपका आवेदन स्वीकृत होते ही विभाग के संबंधित अधिकरी आपकी जमीन का सीमांकन करने हेतु आएंगे। यदि अनुरोध जमा किये ज्यादा समय हो गया है तो आप संबंधित कार्यालय में जा कर अधिकारीयों से अपने आवेदन का स्टेटस भी जान सकते हैं। हिमभूमि सीमांकन अनुरोध (Himbhooi Demarcation Request) के लिए आप कार्यालय में जाकर भी अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

भू नक्शा HP हिमभूमि मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

13 – Bhunaksha HP Himbhoomi Mobile App Download

आप गूगल प्ले स्टोर से एक मोबाइल ऐप इंस्टॉल करके अपने फोन पर HP भूमि रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल डिवाइस पर, भूमि रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त करना आसान है। अपने फोन में ऐप डाउनलोड करने के लिए निर्देशों का पालन करें।

  • अपने एंड्राइड फोन पर, गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं।
  • अपने फोन या टैबलेट पर “mHimBhoomi” ऐप इंस्टॉल करें।
  • अपने फोन पर भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए, ऐप खोलें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • जमाबंदी देखने के लिए खेवट / खतौनी / खसरा/ मालिक के नाम आदि जानकरी दर्ज करें।
  • इसके बाद तहसील, गांव, जमाबंदी वर्ष, रिपोर्ट प्रकार जैसे विवरण दर्ज करें फिर “जमाबंदी देखें (View Jamabandi)” पर क्लिक करें।
  • आप “देखें/डाउनलोड पीडीएफ (View/Download PDF)” पर क्लिक करके जमाबंदी हिमाचल प्रदेश का एक पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

दोस्तों, राज्य सरकार द्वारा यह मोबाइल ऐप केवल एंड्राइड फोन के लिए बनाया गया है। इस ऐप के माध्यम से आप अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो इसके संबंध में आप क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अधिकारीयों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

लैंड बैंक (जमीन की जानकारी) हिमभूमि ऐप पर देखें

14 – Check/Vew Land Bank Online at Himbhoomi HP

हिमाचल प्रदेश सरकार के भूमि बैंक को हिमभूमि एचपी पोर्टल पर देखने के लिए निम्न चरणों का पालन करें:-

  • हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग की वेबसाइट https://himachal.nic.in पर जाएं
  • वेबसाइट में “व्यू गवर्नमेंट लैंड बैंक (View Government Land Bank)” लेबल वाले टैब पर क्लिक करें।
  • अगले पृष्ठ पर, विवरण प्राप्त करने के लिए जिला, तहसील, भूमि का प्रकार और मालिक जैसे विवरण भरें।
  • सभी जानकारियों को सही-सही दर्ज करने के बाद सबमिट बटन दबाएं।
  • प्रक्रिया पूरी होते ही सरकारी लैंड बैंक से जुड़ी सभी जानकारी आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

प्रिय पाठकों, यह लैंड बैंक सरकार द्वारा केवल जानकारी प्राप्त करने हेतु अपलोड किया गया है। राज्य के नागरिक इसे किसी भी प्रक्रिया के लिए सरकारी दस्तावेज के रूप में प्रयोग नहीं कर सकते हैं। हिमभूमि वेबसाइट तथा मोबाइल ऐप दोनों के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

भू-नक्शा भूलेख HP शाजरा नसाब के लिए दिशानिर्देश

15 – Guidelines for Bhu-Naksha HP Bhulekh Shajra Nasab

आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग एमहिमभूमि मोबाइल ऐप डाउनलोड (mHimbhoomi Mobile App Download) करने और भूमि संपत्तियों के बारे में सामान्य जानकारी प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। यह एप्लिकेशन विशिष्ट भूमि संपत्तियों के बारे में जानकारी का एक विस्तृत सेट प्रदर्शित करेगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर HP Bhulekh देखने के से पहले निम्नलिखित दिशा-निर्देशों को अवश्य पढ़ें:

  • पोर्टल पर आगे बढ़ने के लिए, आपको जिले, तहसील, गांव का नाम और जमाबंदी तिथि के बारे में जानकारी की आवश्यकता होगी।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर रिपोर्ट प्रकार, विकल्प प्रकार, खसरा संख्या, खतौनी संख्या, भू-नक्शा प्रकार और मैप प्रपत्र चुनने के लिए विकल्प प्ऱप्त। होंगे।
  • वेबसाइट पर सभी जानकारियों को दर्ज करने से पहले अच्छी तरह दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। वेबसाइट पर आपको भूलेख देखने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
  • पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली सभी जानकारियों का लेखा-जोखा तथा विवरण वेबसाइट पर ट्रैक किया जाता है। सभी पाठकों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर कोई भी गलत जानकारी दर्ज न करे।

पाठकों, आपको आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से केवल उन्हीं जानकारियों को दर्ज करना होगा जो वेबसाइट द्वारा मांगी गई है। यदि विभाग द्वारा जानकारी में कोई त्रुटि पाई जाती है तो आपका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आप अपने स्मार्टफोन पर mHimbhoomi ऐप भी डाउनलोड कर अपने स्वामित्व की भूमि संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

हिमभूमि भू-नक्शा एचपी राजस्व विभाग हेल्पलाइन नं.

16 – Himbhoomi Bhu-Naksha HP Revenue Dept Helpline No.

प्रिय पाठकों, उपरोक्त दी गई प्रक्रिया के माध्यम से आप हिमाचल प्रदेश में अपनी संपत्ति तथा जमीन से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से घर पर ही प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिये राज्य के नागरिकों के समय तथा धन दोनों में बचत होगी। यदि आपको मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकरी प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आप विभागीय अधिकारीयों से भी संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु विवरण निम्नलिखित है।

  • विभाग का नाम – भूमि अभिलेख निदेशालय,
  • कार्यालय पता – ब्लॉक नंबर 28, एसडीए कॉम्प्लेक्स, कसुम्पति शिमला एच.पी.
  • कार्यालय दूरभाष – 91-177-2623678
  • हेल्पडेस्क ईमेल: [email protected]

हिमाचल प्रदेश का भूमि रिकॉर्ड हिमभूमि वेबसाइट के माध्यम से सुव्यवस्थित हो गया है। आप जमाबंदी हिमाचल, सर्कल रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप mHimbhoomi मोबाइल ऐप पर भूमि रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं। यह सुविधा नागरिकों के लिए रिकॉर्ड की जांच करना अधिक सुविधाजनक बनाती है। किसी भी जानकारी के लिए आप 91-177-2623678 पर कॉल कर सकते हैं और [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

हिमभूमि भू-नक्शा हेतु अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

17 – FAQs for Himbhoomi Bhu-Naksha Himchal Pradesh

अक्सर हिमभूमि मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से किसी प्रक्रिया परेशानी आ जाती है। इस वेबसाइट तथा मोबाइल ऐप को एक समय पर लाखों की संख्या में प्रयोग करते हैं। इसके चलते कभी-अभी यह काम करना बंद कर देता है। इस समस्या तथा अन्य सभी बिंदुओं से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-उत्तर निम्नलिखित हैं:

मैं हिमभूमि में अपने भूमि रिकॉर्ड की जांच कैसे कर सकता हूं?

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और पृष्ठ के नीचे स्क्रॉल करके “भूमि रिकॉर्ड देखें (View Land Records)” विकल्प पर जाएं। पुनर्निर्देशित पृष्ठ में जिला, तहसील, गाँव और जमाबंदी वर्ष जैसी जानकारी दर्ज करें। कैप्चा कोड डालने के बाद “OK” पर क्लिक करें। इस सरल प्रक्रिया के माध्यम से आप हिमभूमि पोर्टल पर अपनी

मैं हिमाचल प्रदेश में अपनी भूमि का नक्शा हिमभूमि पर कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

आधिकारिक एचपी भू-नक्शा वेबपेज का लिंक हमने इस लेख के ऊपरी भाग में दर्ज जिला, तहसील और गांव कुछ ऐसे विवरण हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। हिमाचल प्रदेश के भू-मानचित्र पर समस्त विवरण उपलब्ध कराने के पश्चात पूर्व में दर्ज सूचना के आधार पर आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। खसरा नंबर सेलेक्ट करने के बाद वेबसाइट के दायीं तरफ जमीन की जानकारी दिखाई देगी।

भूमि अभिलेखों के अनुसार हिमाचल प्रदेश की खेवट संख्या कितनी है?

हिमाचल प्रदेश में मालिकों को दी गई खाता संख्या, जो सह-साझेदारों का एक समूह बनाते हैं, जो समान या विविध अनुपात में भूमि के मालिक हैं, उन्हें राजस्व अधिकारियों द्वारा खेवट संख्या या ‘खाता संख्या’ के रूप में जाना जाता है। नतीजतन, इसे हिमाचल प्रदेश के कई खेवत मालिकों को सौंपी गई खाता संख्या के रूप में व्याख्यायित किया जा सकता है।

कृपया इस जानकारी को अवश्य ही शेयर करें ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को इस जानकारी का लाभ प्राप्त हो सके। यदि आपका कोई प्रश्न है तो हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।

सभी राज्यों व केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रक्रियाओं की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर आते रहें। हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करना न भूलें।

HindiProcess.Com पर आने का धन्यवाद्।

About The Author

Author at PubDelight

Myself Amit singh, writing about general articles in Hindi. I love to surf web and extract useful information for general use.

You can reach me via Email at [email protected]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top