आज हम आपके लिए लाये हैं हरियाणा राज्य से सम्बंधित योजना जो पूर्ण रूप से युवाओं के लिए है। अगर आप हरियाणा के रहने वाले हो तो आपको यह पोस्ट अंत तक जरूर पड़नी चाहिए ताकि आपको भी इस योजना का लाभ मिल सके और आप दूसरों को भी इस योजना के बारे में बता सको। जैसा कि हम जानते है आज के समय में पढ़े लिखे लोगों को भी नौकरी ढूढ़ने में कितनी दिक्कत होती है जिसमे से बहुत सारे लोगों को तो नौकरी मिल भी नहीं पाती है।
किसी भी देश के लिए उसके नागरिक सबसे ज्यादा जरूरी होते है। अगर नागरिक ही कुछ काम नहीं कर पाएंगे तो वह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। इस समस्या को हम बेरोजगारी की समस्या से जानते है। बेरोजगारी बढ़ने से देश में अपराधिक मामले भी बढ़ जाते है। कई बार रोजगार ना मिलने से युवा आत्महत्या जैसे कदम उठा लेतें है।यह एक बहुत ही शर्मिंदगी की बात होती है सरकार के लिए जो पढ़ें लिखे युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती है।
Haryana Berojgari Bhatta (Saksham Yuva Yojana) 2024
राज्य सरकार ने हरियाणा के नागरिकों के लिए हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना (Haryana Berojgari Bhatta) यानी सक्षम युवा योजना (SAKSHAM YUVA Scheme) की शुरुआत की है। इस योजना की शुरुआत 2016 में हरियाणा के शिक्षित युवाओं के लिए की गई थी।
इस योजना का लाभ 12वीं या ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट ले सकते है। यह योजना “हरियाणा सक्षम युवा योजना / Saksham Yuva Yojana” के तहत काम करती है। यह एक सरकार की तरफ से एक बहुत ही अच्छा कदम है। हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना से उन्हें रोजगार ढूढ़ने में भी मदद मिलेगी और इसके साथ ही राज्य की तरक्की में भी वृद्धि होगी।
सरकार का इन योजना के पीछे यह सोच होती है की नागरिक पर राज्य दोनों की तरक्की होती रहे। अब इतना सब पढ़ने के बाद आपके मन में कई सारे सवाल आए रहे होंगे जैसे कि इसका लाभ कैसे लेना है, इसकी क्या पत्रता, इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है या इसमें कितना लाभ मिलगा आदि।
आपको किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं आपको सिर्फ मेरी इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ना है और आपके मन में हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना से सम्बंधित कोई प्रश्न है तो आप कमेंट बॉक्स में पोस्ट कर सकते हैं। हम आपके कम्मेंट का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगें।
Brief Description of Haryana SAKSHAM YUVA Scheme
नीचे दी गई टेबल के माध्यम से हम आपको हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना 2022 की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। कृपया सभी दिए गए बिंदु ध्यान से पढ़ें।
योजना का नाम | हरियाणा बेरोजगारी भत्ता या सक्षम युवा योजना) |
राज्य का नाम | हरियाणा |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री द्वारा |
योजना लाभार्थी | राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए |
योजना लाभ | मासिक भत्ता सुविधा |
क्यों शुरू किया | युवाओं की आर्थिक दशा में सुधार हेतु |
विभाग पोर्टल लिंक | https://hrex.gov.in/ |
रजिस्ट्रेशन विधि | ऑनलाइन |
रजिस्ट्रेशन लिंक | यहाँ उपलब्ध है |
विज्ञप्ति लिंक | यहाँ उपलब्ध है |
विभाग हेल्पलाइन | [email protected] |
Main Key Points of Haryana Berojgari Bhatta Yojana 2024
भारत की केंद्र सरकार युवाओं के लिए विभिन्न तरह की योजनाओं को चलती है ताकि देश का युवा सक्षम हो सके। स्किल इंडिया या डिजिटल इंडिया जैसे योजनाओं से देश को आगे बढ़ाने में एक नई दिशा मिलेगी।
हर एक योजना की कुछ प्रमुख बातें होती हैं जो आपको जरूर जननी चाहिए। इसी तरह हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना की भी कुछ प्रमुख बातें हैं जो आपको जरूर पता होना चाहिए।
- हरियाणा सक्षम युवा योजना की पहली प्रमुख बात यह है कि इसमें छात्र या लाभार्थी को प्रत्येक महीने पर 3000 रुपए की राशि दी जाती है।
- फिलहाल इस योजना को केवल हरियाणा तक सीमित रखा है लेकिन बाद में इस हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना को पूरे देश में लागू कर दिया जायेगा। तो यह बेरोजगार युवाओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है।
- हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना में सरकार ने किसी खास जाति या धर्म के लिए नहीं बल्कि हर बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई है।
Apply Online / Registration for Haryana Berojgari Bhatta 2024
अब हम आ गए है इस योजना के सबसे आखरी चरण में। जिसमे हम जानेंगे की ऑनलाइन आवेदन किस प्रकार किया जाता है। पहले ऑनलाइन आवेदन की सुविधा में बहुत सारी दिक्क्तें थी जो बाद में सरकार द्वारा हटा दी गई।
अब आवेदन पहले की तुलना में बहुत ही आसान हो गया है। यह ऑनलाइन आवेदन आपके लिए मुश्किल हो सकता है अगर अपने नीचे दिए गए स्टेप को सही से फॉलो नहीं किया। तो स्टेप को ध्यान से फॉलो करें।
- इसका पहला स्टेप आता जब आपको हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। अगर आपको नहीं मिल रही है तो आप यहाँ क्लिक कर सकतें हैं।
- इस लिंक पर क्लिक करने पर आपको एक नया पेज मिलगा जो हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना का होगा।
- फिर आपको होम के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपनी क्लास का चयन करना है। अगर आप 12वीं में हो तो 12वीं का चयन करें ठीक इसी प्रकार ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट का ऑप्शन पर भी ऐसा ही करना है।
- जब आप विकल्प का चयन कर लें तो रजिस्ट्रशन पर क्लिक करना है।
- रजिस्ट्रशन पर क्लिक करने के बाद आपसे आपकी योग्यता के अनुसार कुछ सवाल पूछे जायेंगे जिसे आपको देना है।
- सवाल का जवाब देने के बाद आपको हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना का फॉर्म दिख जायेगा।
- इसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी को उचित प्रकार से भर देना है।
- इस फॉर्म में आपको अपने दास्तावेजों को भी अपलोड करना है।
- जानकारी भरने के बाद एक बार जाँच कर लें कि सबकुछ ठीक ठीक भरा हुआ है।
- अंत में अपने फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अगर आप फॉर्म की स्थिति जांचना चाहते हो तो वो भी आप कर सकते हो।
Haryana Saksham Yuva Yojana 2024 Eligibility Rules
हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए सरकार ने बहुत बड़ी पात्रता की घोषणा नहीं की है। हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए सिर्फ आपको नीचे दी गई बातों को देखना है।
अगर नीचे बताई गई बात में से किसी भी बात के योग्य नहीं हो तो आप इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हो। तो चलिए देखते हैं हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना की पत्रता क्या है।
- सरकार ने हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना को हरियाणा के युवाओं के लिए ही शुरू की गई है। अगर आप किसी और राज्य से सम्बंधित हो तो आप इस योजना के लिए अयोग्य माने जाओगे।
- हरियाणा सरकार ने हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आयु की सीमा को तय किया है जिसमे न्यूनतम आयु 21 होनी चाहिए और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अगर आपकी उम्र 35 से ऊपर है या 21 से नीचे है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हो।
- हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना में जो भी आवेदन करना चाहता है उसकी पूरे परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए। यह पत्रता हरियाणा सरकार ने इसलिए रखी है ताकि इस योजना का फायदा किसी गलत व्यक्ति को ना मिले।
- अगर आप ऊपर बताई गई सारी योग्यताओं को पूरा करते हो तो अब एक कदम आगे आ चुके हो। लेकिन इसके साथ ही आपके पास कोई नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- अगर आपके पास नौकरी है तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हो। क्योंकि हरियाणा सरकार ने इस योजना को केवल बेरोजगार युवाओं के लिए ही शुरू किया है।
- इसके साथ ही आपकी रिहायशी और व्यपारिक संपत्ति की कीमत 10 लाख से कम होनी चाहिए।
- आपको 12वीं या ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होने की जरूरत है।
- अगर आप हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन करते हो तो ध्यान रहे कि आपने किसी जॉब लिए आवेदन नहीं किया हो।
Haryana Berojgari Bhatta 2024 Imp Documents List
जैसा की हम सभी जानते है कि किसी भी सक्षम युवा योजना 2022 का लाभ लेने के लिए हमे अपने दास्तावेजों को जरूर जमा कराना होता है। हमे हर योजना के लिए दास्तावेजों को जरूरत होती है ठीक इसी प्रकार हमे हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ उठाने के लिए दास्तावेज चाहिए।
नीचे निम्नलिखित दास्तावेजों को दर्शाया गया है। आवेदन के समय इन दास्तावेजों को अपने साथ जरूर रखें।
- हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना के आवेदन के लिया आपके पास हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
- अगर आपके पास हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र नहीं है तो आप आधार कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हो।
- इसके साथ ही हरियाणा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आपको परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा।
- आवेदक के पास उसका पहचान पत्र (आईडी) होना चाहिए।
- आवेदक के पास उसका बैंक खाता होना चाहिए ताकि सरकार द्वारा आने वाली रकम को लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे पहुंचाए जा सके।
- आवेदक के उसके पढ़ाई से सम्बंधित दास्तावेज होना जरूरी है। ताकि सरकार उसे एक छात्र के रूप में पहचान कर सकें।
- इसके साथ ही आवेदक के पास ई मेल आईडी और साथ में फोन नंबर भी होना चाहिए।
Saksham Yuva Yojana 2024 Haryana Helpline
तो इस प्रकार आप हरियाणा बेरोजगारी भत्ता (सक्षम युवा योजना) / Haryana Berojgari Bhatta (SAKSHAM YUVA Scheme) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिक जानकारी या सहायता के लिए आप विभाग से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर नीचे दिया गया है।
- टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर – 18001802403
- सभी अधिकारीयों के नंबर – यहाँ उपलब्ध हैं
- सक्षम युवा योजना जानकारी – यहाँ उपलब्ध है
- सक्षम युवा योजना में संशोधन – यहाँ उपलब्ध है
About The Author
Myself Amit singh, writing about general articles in Hindi. I love to surf web and extract useful information for general use.
You can reach me via Email at [email protected]
10 ke bad diploma ho to berojkari bhatta khata khul sakta ha k nhi