ePDS बिहार बीपीएल, एपीएल व अंत्योदय राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन:- आज की इस पोस्ट में हम आपको बिहार से सम्बंधित योजना को बताने जा रहे है। बिहार में लोगों की स्थिति को मद्दे नजर रखते हुए बिहार सरकार ने प्रदेश की अवाम के लिए फ्री राशन देने की योजना को शुरू किया है। बिहार में बहुत सारे गरीब घर से ताल्लुक रखने वाले लोग है। उनके परिवार में कई सदस्य होने के कारण उनका राशन जल्दी खत्म हो जाता है और वह इतने सक्षम नहीं हो पातें हैं कि अपनी अन्य जरूरतों के साथ यह जरूरत को भी पूरा कर सकें। इन सभी जरूरतों के बोझ को काम करने के लिए बिहार सरकार फ्री राशन देकर मदद कर रही है। राशन को लेते समय हमे सामान्यता कुछ शुल्क देना पड़ता है उसके बाद हमे राशन दिया जाता है।
लेकिन कई मामलों में इसके लिए भी पैसे नहीं होते है। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के कारण और भी ज्यादा लोग परेशान हो गयें है। इसलिए बिहार सरकार ने स्थिति को समझते हुए फ्री राशन बाँटने की योजना को शुरू कर दिया है। बिहार राज्य में 3 श्रेणी के राशन कार्ड बने हुए है। इन राशन कार्ड की चर्चा हम नीचे की पोस्ट में करेंगे। बिहार सरकार ने फ्री राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है जिसमे आप घर से ही फ्री राशन के लिए आवेदन कर सकते हो। नीच की पोस्ट में आपको हम बताएंगे कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको किस प्रकार से आवेदन करना होगा।
इसे भी देखें ➢ EWS प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन पत्र PDF पात्रता वैद्यता व दस्तावेज
ePDS बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन
Apply Online for ePDS Bihar Ration Card:- राशन के प्रकार व्यक्तियों के गरीबी रेखा के प्रकार से प्रभावित है। कोई कम गरीब होता है तो कोई ज्यादा करीब और कोई बहुत ज्यादा गरीब भी होता है। इसी को देखते हुए सरकार ने राशन कार्ड भी उसी प्रकार से बनवाएं है। बिहार में राशन कार्ड तीन प्रकार के होते है जिन्हे नीचे बहुत अच्छे से समझाया गया है।
बिहार एपीएल राशन कार्ड
Bihar APL Ration Card (Above Poverty Line):- बिहार एपीएल राशन कार्ड उन परिवारों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर आतें है। यह कार्ड दिखने में नारंगी रंग का होता है। इस कार्ड को प्राप्त करने के आपको किसी भी प्रकार का आय प्रमाण पत्र को दिखाने की जरूरत नहीं होती है।
बिहार बीपीएल राशन कार्ड:-
BPL Ration Card Bihar (Below Poverty Line):- बिहार बीपीएल राशन कार्ड उन व्यक्तियों को मिलता है जो गरीबी रेखा से नीचे आतें है। इसमें परिवार की आय 10 हजार से कम होनी चाहिए। इस राशन कार्ड को प्राप्त करने के लिए आपको आय प्रमाण पत्र दिखाना पड़ सक्ता है। बिहार बीपीएल राशन कार्ड दिखें में लाल रंग का होता है।
बिहार एएवाई राशन कार्ड:-
AAY Ration Card Bihar (Antyoday Anna Yojana):- एएवाई राशन कार्ड को केवल बहुत ही गरीब लोगों को दिया जाता है। इनकी आय को कोई श्रोत नहीं होता है और नाही आय निश्चित होती है। आर्थिक हालत बहुत ही ख़राब होती है। जो कोई भी बिहार में इस स्थिति में वह आवेदन कर सकता है। एएवाई राशन कार्ड दिखने में पीले रंग का होता है।
इसे भी देखें ➢ किसान रेल योजना ऑनलाइन आवेदन, किराया, रूट, व स्टेशन सूची PDF
बिहार राशन कार्ड के लिए जरूरी दास्तावेज
Documents Required for Bihar Ration Card:- सरकार की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने दास्तावेजों का पुष्टिकरण करवाना होता है जो सरकार खुद ही करती है। आपको अपने सामान्य से दास्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जिनकी सूची नीचे गई है।
- निवास प्रमाण की जरूरत होगी ताकि आपको एक बिहार के व्यक्ति के रुप में पहचान जा सके।
- आधार कार्ड भी आप दिखा सकते हो।
- आय का प्रमाण पत्र ताकि आपको किस प्रकार का राशन कार्ड देना उचित होगा इसका पता लग सके।
- बैंक का खाता भी जरूरी है।
- मोबाइल नंबर।
- पासपोर्ट साइज 2 फोटो।
बिहार राशन कार्ड के लाभ
Benefits of Ration Card of Bihar:- बिहार फ्री राशन कार्ड के बहुत से लाभ है जिन्हे आपको जरूर पढ़ना चाहिए। नीचे बिहार फ्री राशन कार्ड के लाभ दिए गए है और इसके साथ ही आप राशन लेने के आलावा इसका कहाँ इस्तेमाल कर सकते हो।
- इसका पहला लाभ यह है कि इसका इस्तेमाल आप अपनी पहचान के रूप में भी कर सकते हो।
- इसके साथ ही अप बाजार से न्यूनतम कीमत पर आनाज की खरीद भी कर सकते हो।
- बिहार फ्री राशन कार्ड के जरिये आप खाद्य पदार्थ जैसे चावल, गेंहू केरोसिन चीनी आदि सस्ती दरों पर प्राप्त कर सकते हो।
- पहचान पत्र का आवेदन करते वक्त आपको राशन कार्ड की भी जरूरत पड़ती है।
- अगर आप नया बिजली कनेक्शन लेना चाहते हो तो आप भी राशन कार्ड के जरिये ले सकते हो।
इसे भी देखें ➢ बिहार अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना आवेदन पत्र डाउनलोड
बिहार राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन
ePDS Ration Card Bihar Apply Online:- बिहार फ्री राशन कार्ड की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को लोगो के लिए बिहार सरकार ने आसान बनाने का हर संभव प्रयास किया है जिसे हमने इस पोस्ट में नीचे बताया गया है। अपने सारे दास्तावेजों को अपने पास ही रखें।
- आपको आवेदन के लिए ePDS बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आप अभी सीधे फॉर्म को भरने चाहते हैं तो नीचे लिंक पर क्लिक करें।
Download Bihar Ration Card Application Form in Hindi
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको बिहार राशन कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म पीडीएफ / Bihar Ration Card Application Form PDF मिल जायेगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है। फिर इस फॉर्म का प्रिंट निकलवा लें।
- इसमें आपको विभिन्न तरह की जानकारी भरनी होंगी जिसमे आपको अपने परिवार की जानकारी, आपके रहने का स्थान, आपकी आय कितनी है और आपसे सम्बंधित निजी जानकारी भी देनी होगी।
- सारी जानकारी भरने के बाद आपको अपने नजदीकी राशन के दफ्तर जाकर इसे जमा कर देना है।
- 15 दिनों के बाद आपका राशन कार्ड बन जायेगा।
ePDS बिहार राशन कार्ड नई लिस्ट 2022
ePDS Bihar Ration Card New List 2022:- अगर अपने पहले से ही आवेदन कर दिया है और आप अपने राशन कार्ड की स्थिति को जांच करना चाहतें हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- इसमें आपको डिस्ट्रिक्ट दिखाई दे रहा होगा जिसमे आपको अपना डिस्ट्रिक्ट चुन लेना है।
- डिस्ट्रिक्ट चुनने के बाद आपको रूरल और अर्बन में से एक को सलेक्ट करना है जहाँ से अपने आवेदन किया था।
- सलेक्ट करने के बाद आपके सामने ब्लॉक दिखाई दे जायेंगे।
- आप जिस ब्लॉक से सम्बंधित हो उसे सलेक्ट करें।
- सलेक्ट करने के बाद आपके सामने आपके राशन का स्टेटस आ जायेगा।
इसे भी देखें ➢ नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल छात्रवृत्ति रजिस्ट्रेशन, लॉगिन व स्टेटस
राशन कार्ड बिहार ePDS विभाग हेल्पलाइन
Ration Card Bihar ePDS Department Helpline:- तो इस प्रकार से आप बिहार में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते तथा नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना व अपने परिवार के सदस्यों का नाम देख सकते हो। यदि आपको राशन कार्ड आवेदन करने में कोई परेशानी आ रही है तो आप नीचे दी गई संपर्क जानकारी के द्वारा आधिकारिक व्यक्तियों से बात कर सकते हैं तथा उनको अपनी समस्या बता सकते हैं।
आधिकारिक नाम - श्री विनय कुमार
- आधिकारिक पद - आईएएस, सचिव
- फोन नंबर - 0612-2232003 / 0612-2239760
- ईमेल पता - secy-fsc-bih@nic.in
आधिकारिक नाम - श्री दिनेश कुमार
- आधिकारिक पद - आईएएस विशेष सचिव, उपभोक्ता संरक्षण निदेशालय
- फोन नंबर - 0612-2215327
आधिकारिक नाम - श्री चंद्रशेखर
- आधिकारिक पद - आईएएस, विशेष सचिव
- फोन नंबर - 0612-2215327 / 8544426004
- ईमेल पता - dirconsubih@gmail.com
आधिकारिक नाम - श्री दयानंद मिश्रा
- आधिकारिक पद - संयुक्त सचिव
- फोन नंबर - 0612-2217636
इसे भी देखें ➢ जन सेवा केंद्र पंजीकरण, लॉगिन प्रमाण पत्र व डीजीमेल पासवर्ड
कृपया इस जानकारी को अवश्य ही शेयर करें ताकि अधिक-से-अधिक लोगों को इस जानकारी का लाभ प्राप्त हो सके। यदि आपका कोई प्रश्न है तो हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में अवश्य पूछें।
सभी राज्यों व केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रक्रियाओं की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर आते रहें। हमारी वेबसाइट को बुकमार्क करना न भूलें।
HindiProcess.Com पर आने का धन्यवाद्।
0 टिप्पणियाँ
हमारी वेबसाइट HindiProcess.Com पर कमेंट हेतु धन्यवाद्। हमारी टीम जल्द ही आपकी आपकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी।